हरे पेड़ों की हो रही कटाई
By Edited By: Published: Thu, 06 Jun 2013 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2013 06:54 PM (IST)
सुखपुरा (बलिया) : क्षेत्र में आज कल हरे पेड़ों की कटाई का धंधा काफी फल फूल रहा है। वन कर्मियों व स्थानीय पुलिस की मदद से हरे फलदार वृक्षों की कटाई निरंतर जारी है। थाना परिसर में मात्र 500 मीटर की दूरी पर कई दिनों से हरे पेड़ों जिसमें आम व महुआ के पेड़ शामिल हैं कि कटाई चल रही है। आज हम विश्व पर्यावरण दिवस पर तमाम तरह के आयोजनों के माध्यम से पौधरोपण से लगायत उसके रखरखाव का संकल्प लेते हैं दूसरी तरफ हरे पेड़ों की निर्मम कटाई को हम मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रीय मानवता मिशन से जुड़े लड़कों ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें