धरना प्रदर्शन से गूंजता रहा जिला
बहराइच : जिले में शनिवार का दिन भी धरना, प्रदर्शन व हड़ताल के नाम रहा। वादाखिलाफी से आहत शिक्षामित्रो
बहराइच : जिले में शनिवार का दिन भी धरना, प्रदर्शन व हड़ताल के नाम रहा। वादाखिलाफी से आहत शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट में धरना के बाद प्रभारी जिला मंत्री को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर दसवें दिन आवाज बुलंद करती रही। मेरठ में तहसील सदर के कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार किया। ग्रामीण डाकसेवकों ने केंद्रीय वित्तमंत्री का पुतला फूंका। उर्वरक की कमी के चलते एग्री जक्शन संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की हुई मौत के मामले को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने भीख मांगी।
आप कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरा लेकर मांगी भीख
बहराइच : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के आसपास हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगी। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि गोरखपुर में बजट के अभाव में आक्सीजन समय से न मिलने से कई बच्चों की मौत हो गई। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के चलते यह हादसा हुआ। सत्ता से जुड़े लोगों की भी भूमिका संदिग्ध है। भीख मांगकर जो पैसे एकत्र हुए है, उसे ड्राफ्ट के जरिए योगी सरकार को भेजा जायगा। मुहम्मद मुजम्मिल, डा. तनवीर, मुहम्मद सईद खान, जकीउल्ला, शरीफ अहमद समेत अन्य शामिल रहें।
शिक्षामित्रों ने धरना देकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बहराइच : शिक्षामित्रों ने सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता शिवश्याम मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द करने के बाद शिक्षामित्र भविष्य को लेकर परेशान है। सरकारी सेवा पाने की उम्र पार कर चुके शिक्षामित्र अब कहां जाएं। परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। उन्होंने कहा कि समायोजित शिक्षकों का शेष वेतन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सरकार जल्द शिक्षामित्रों के पक्ष में निर्णय लें। शिक्षामित्रों ने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा। संचालन गिरीश जायसवाल ने किया। प्रदर्शन में रघुकुल शिरोमणि, आशुतोष शुक्ला, अनिल ¨सह, कमलेश वर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, राहुल पांडेय, शेष राज तिवारी, अशोक जायसवाल समेत अन्य शिक्षामित्र शामिल हुए।
- मेरठ में कर्मियों के उत्पीड़न पर बिफरे कर्मी
बहराइच : शनिवार को कलेक्ट्रेट व तहसील कर्मी उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदर्शन कर सामूहिक अवकाश पर रहे। मेरठ जिले के सदर तहसील में कर्मियों के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। कर्मियों ने सभा की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ¨सह व संचालन जिला मंत्री विजयेंद्र देव ¨सह ने किया। प्रदर्शन में शिवसरन आर्य, मोहर ¨सह, संजीव कुमार, राहुल मिश्रा, आबिद अली, केसी मिश्रा, हरीश मिश्रा, रंजना पाठक, मुहम्मद शरीफ, शीतला प्रसाद ¨सह, संदीप मिश्रा, रिजवान मुईद, नफीस अहमद, गुलाम अली शाह, अवधेश प्रताप, रामदीन, अविनाश, ओम प्रकाश मिश्रा, रीता समेत अन्य शामिल रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दसवें दिन धरना
बहराइच : अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के तत्वाधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना - प्रदर्शन शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट धरनास्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ¨सह ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को पूरे भारत में केंद्र सरकार द्वारा मात्र तीन हजार रूपये मानदेय दिया जाता है। 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सीएम को भेजा गया। प्रदर्शन में अंजू मिश्रा, गुड़िया, मालती देवी, अर्चना मौर्या, मीना श्रीवास्तव शाहनाज बानो, रेखा ¨सह, वैजंती माला विनीता ¨सह आदि मौजूद रहीं।
ग्रामीण डाक सेवकों ने फूंका केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला
बहराइच : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। संघ अध्यक्ष राम सहारे पाठक ने कहा कि कमलेश चंद्रा के सौंपी गई संस्तुतियों को जल्द लागू किए जाने की मांग जीडीएस कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर मौन धारण किए हुए है। हड़ताल से डाक घरों में जमा निकासी व वितरण कार्य प्रभावित रहा। बाद में संघ ने डीएम चौराहा पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली का पुतला फूंका। हड़ताल में राम सहारे पाठक, विनोद कुमार शुक्ला, शीतला प्रसाद ओझा, दिनेश कुमार यादव, विनोद चौधरी, भृगनंदन बाजपेई, सुधेश्वर बाजपेई, राममनोहर वर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
इफको उर्वरक न होने पर जताई नाराजगी
बहराइच : उप्र एगी जक्शन संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अर¨वद ¨सह ने बताया कि तहसील व ब्लॉक स्तर पर एग्री जक्शन काम कर रहा है। मौजूदा समय में इफको उर्वरक एग्री जक्शन को उपलब्ध न होने के कारण दिक्कतें हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ ¨सह श्रीनेत, देशराज पाल, जितेंद्र कुमार वर्मा, मुकेश मौर्या, पुष्कर पांडेय, विनोद शुक्ला, राहुल ¨सह समेत अन्य मौजूद रहें।