सपाइयों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कैसरगंज(बहराइच) : शनिवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में सपाइयों ने वाहन जुलूस निकालकर प्रदर
कैसरगंज(बहराइच) : शनिवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में सपाइयों ने वाहन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
पूर्व विधायक रामतेज यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। नारेबाजी की। इसके बाद सपा कार्यकर्ता कैसरगंज थाने पर पहुंचे। यहां मौजूद अधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बहराइच जिला बाढ़ की तबाही से बेजार है। विधानसभा कैसरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्य कागजों में चल रहा है। लोग भुखमरी, बीमारी व तबाही से परेशान हैं। इसके बाद भी बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर शमसुद्दीन अंसारी, कुलदीप यादव, मनीष यादव, मुकेश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।