23 मंडलों में भाजपाइयों का चला स्वच्छता अभियान
बहराइच : स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को भाजपा ने पूरे जिले में स्वच
बहराइच : स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को भाजपा ने पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया। 23 मंडलों के 125 सेक्टरों पर भाजपाइयों ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि स्वच्छ संकल्प से ही स्वच्छ भारत मिशन आगे बढ़ेगा।
जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि नगर स्वच्छता अभियान प्रमुख बृजेश गुप्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर कार्यालय से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान गुल्लावीर मंदिर, अग्रसेन चौक, पदमा मार्केट, जिला अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला महिला अस्पताल में भाजपाइयों ने कूड़े के ढेर को परिसर के बाहर फेंकवाने के साथ उस स्थान पर कूड़ा न डालने का बोर्ड भी लगाया। मौके पर पहुंचे डीएम अजयदीप ¨सह ने भी अस्पताल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में 24 पंखे, जर्जर सीवर लाइन को सही कराने व जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए इंटर ला¨कग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एक कमेटी का गठन भी किया गया। महिला चिकित्सालय से कूड़ा घर हटाने, 10-10 बेंच महिला व पुरूष अस्पताल में लगवाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर महिला सीएमएस डॉ. मधु गैरोला, जिला चिकित्सालय सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय, निशंक त्रिपाठी, राजन ¨सह, मंदीप ¨सह, अखिलेश श्रीवास्तव, मनीष रस्तोगी, संदीप मित्तल, विक्रमादित्य, प्रमोद, मनोज मिर्ची व अन्य मौजूद रहे। मटेरा संवादसूत्र के अनुसार मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य बाजार, पीएचसी व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर डॉ. विश्वनाथ श्रीवास्तव, डॉ. एके श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, अमरजीत ¨सह, विकास गोयल, मेवालाल गोयल, राजकिशोर साहू, ओम प्रकाश पांडेय, कुश शुक्ला, जगदीश यादव, अशोक कुमार, धर्मराज सोनकर आदि रहे। रूपईडीहा संवादसूत्र के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत नवाबगंज के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार अमलानी, मंडल अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, राम कुमार शर्मा, दिनेश त्रिपाठी, प्रह्लाद वर्मा, देवेंद्र पाठक, चंद्र प्रकाश, अजय मिश्रा, आरपी ¨सह, शिवराज ¨सह, जगदीश कौशल व मनीष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इटहा संवादसूत्र के अनुसार शिवपुर ब्लॉक के किशुनपुर मीठा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष राजीव अवस्थी, दुन्नी ¨सह, मस्तराम सोनी, विमल अवस्थी, विवेक ¨सह, राम मिलन वर्मा, उमाकांत जायसवाल, सुभाष, राम फेरन गुप्ता, ओंकार नाथ वर्मा, पवन कुमार, महेश कुमार वर्मा, राजू वर्मा, प्रमोद गुप्ता शामिल रहे।