बेटी पैदा होते ही मिलेगा 50 हजार का बांड : राजनाथ
बहराइच : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने कहा है कि उप्र में अब बेटियों का जन्म अभिशाप नहीं वरदान मा
बहराइच : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह ने कहा है कि उप्र में अब बेटियों का जन्म अभिशाप नहीं वरदान माना जायेगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर बेटी के जन्म होने पर परिवार को 50 हजार रुपये का बांड सरकार देगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है।
शनिवार को पयागपुर व महसी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को केंद्रीय गृहमंत्री संबोधित कर रहे थे। पयागपुर में भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का देश-दुनिया में सम्मान बढ़ा है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। भाजपा के किसी नेता के दामन पर कोई दाग नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा उड़ी सेक्टर में 17 सैनिकों की निर्मम हत्या के बाद भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि यह चिट्ठी वाली नहीं कार्य वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि उप्र में काम बोलता है, का नारा दिया जा रहा है, लेकिन काम बोलना नहीं चाहिए, काम जमीन पर दिखना चाहिए। सपा-बसपा और कांग्रेस ने उप्र को दलदल बना दिया। कीचड़ ही कीचड़ है, जिसमें कमल के सिवा कुछ नहीं खिल सकता। उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही किसानों के फसली ऋण माफ होंगे। युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के बाद रोजगार हेतु सरकार सहायता देगी। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने महसी विधानसभा के बौंड़ी में भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर ¨सह के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जमकर घोटाले हुए। कई मंत्री जेल गए तो कइयों पर सीबीआई का शिकंजा है। कहा कि हाथी की सेहत और भी खराब है क्योंकि वह चारे के बदले पैसा खाने लगा है।