मुलायम के दीर्घायु की कामना, दुआओं के लिए उठे हाथ
बहराइच : सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन आज जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाय
बहराइच : सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन आज जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पदयात्रा, जुलूस, सिद्धनाथ शक्तिपीठ पर पूजन-अर्चन, दरगाह शरीफ में दुआएं, अस्पताल में फल वितरण व रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का दिन भर आयोजन हुआ। जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए और सपा सुप्रीमो के दीर्घायु की कामनाएं की गई। केक काटा गया। मोटरसाइकिल रैली, साइकिल रैली समेत कई आयोजनों की धूम रही।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामतेज यादव की अगुवाई में जिले में विविध आयोजन हुए तो प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह के प्रतिनिधि एवं सपा नेता अब्दुल मन्नान एवं देवेंद्र सिंह ने दरगाह में चादर चढ़ाई और सपा मुखिया के लिए दुआएं मांगी। श्री मन्नान ने अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों को कंबल व अन्य जरूरी वस्त्र भेंट किए। वहीं जिलाध्यक्ष ने सिद्धनाथ शिव मंदिर में मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की और दरगाह शरीफ पहुंचकर चादरपोशी की। जिलाध्यक्ष रामतेज यादव ने केक काटा तो कई जगहों पर सपा के फ्रंटल संगठनों के नौजवानों ने रक्तदान किया। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कई तोरणद्वार बनवाए और साइकिल रैली निकाली। सपा मुखिया के लिए जगह-जगह मिष्ठान का वितरण कराया। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष गुलशन, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, नंदेश्वरनंद यादव, अजीत सिंह, प्रदीप वर्मा, नदीमुलहक तन्नू, राजमल यादव, कुलदीप यादव, भूरे अली शाह, निशा शर्मा, अनुराग गुप्ता, डॉ.राजेश तिवारी, राजेश त्रिपाठी, अजय सिंह, रोमित सिंह, डॉ.अब्दुल्ला, रवि पाठक, इमरजेंसी यादव, आजम शब्बीर, विजय यादव, विजय शुक्ला, डॉ.आशिक अली, अनवर खां वारसी, डॉ.अयोध्या प्रसाद, जफर उल्ला खां, अनवर वारसी, राजे मिर्जा सहित अन्य मौजूद रहे। रोमित सिंह, विशाल पाठक, राजेश गिरि, अरुण कुमार पांडेय, राजकुमार सिंह, रणवीर सिंह मुन्ना आदि ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। विशेश्वरगंज संवादसूत्र के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर गरीबों में फल वितरित किया। इस मौके पर बृजनाथ पांडेय, अक्षय कुमार सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, राजेश विश्वकर्मा, मनोज सिंह, कन्हैया सिंह, रामजी शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, केएम शुक्ल, अनिल वर्मा मौजूद रहे। कैसरगंज संवादसूत्र के अनुसार सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आज सपा जिला सचिव प्रदीप यादव व एकलाक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मौजूद एक दर्जन से अधिक मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर अवनीश सिंह, फिरोज अख्तर, संदीप सिंह विसेन, दिनेश सिंह, राजू यादव, अनीस सिद्दीकी, लालजी यादव, सतीश यादव, पृथ्वीनाथ पांडेय, मगन श्रीवास्तव, हंसराम यादव आदि मौजूद रहे। मटेरा संवादसूत्र के अनुसार मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कस्बे के संतवा समय मंदिर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हवन यज्ञ कर पार्टी मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की तथा मिठाइयां बांटी। इस मौके पर छात्रनेता अभय प्रताप शुक्ला, हैप्पी गुप्ता, हनीफ, गोलू सिंह, राहुल, विक्की, शिवम आदि मौजूद रहे। जरवल संवादसूत्र के अनुसार नगर के सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर रज्जब खां, कारी शकील, लालू, पवन श्रीवास्तव, अफजाल अहमद, शकील आदि ने उनके दीर्घायु की कामना की। महसी संवादसूत्र के अनुसार सपा नेता सुंदर लाल वाजपेयी ने गोष्ठी का आयोजन किया और मिष्ठान वितरण किया। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पयागपुर व विशेश्वरगंज में साइकिल रैली निकाली।