उफ! दीप पर्व पर भी गंदगी
बहराइच : दीपावली के दिन जब लोगों ने घर, दुकान, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आदि की साफ-सफाई की। शहर की सड़कों
बहराइच : दीपावली के दिन जब लोगों ने घर, दुकान, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आदि की साफ-सफाई की। शहर की सड़कों पर कूड़ा फैला नजर आया। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था का आलम यह रहा कि दीपावली के दिन देर तक सड़कों व गलियों कूड़े का ढेर लगा रहा।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद झाड़ू लगाकर लोगों से स्वच्छ भारत में अभियान मे जुटने की अपील की थी। अपने शहर में भी कई जगहों पर सरकारी कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर नगर को स्वच्छ बनाने संदेश दिया। लेकिन नगर पालिका प्रशासन रोशनी व सफाई के पर्व पर शहर को साफ करने में पीछे रहा। गुरुवार को जब लोग अपने घरों और दुकानों की सफाई व रोशनी करने में लगे रहे। शहर के सड़कों पर गंदगी व कूड़ा बिखरा रहा। रोडवेज 12 बजे के बाद नपाप कर्मी कूड़ा उठाते दिखे। तो थोड़ी दूरी पर सड़क किसान कूड़े का ढेर फिर भी पड़ा रहा। स्थानीय विक्रेताओं ने बताया कि यहां पर सुबह से कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मी नहीं आए।