शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े बच्चों को डीएम ने बांटे चेक
बहराइच : शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़े 41 में से 12 बच्चों को कलेक्ट्रेट में डीएम ने चेक वितरित किए।
बहराइच : शिक्षा के मुख्य धारा से जुड़े 41 में से 12 बच्चों को कलेक्ट्रेट में डीएम ने चेक वितरित किए। 29 बच्चों की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। चेक वितरण के दौरान प्रथम संस्था के निदेशक किशोर भामरे भी मौजूद रहे।
संस्था की प्रदेश संयोजक क्रांति यादव ने बताया कि अप्रैल 2001 में प्रथम कौंसिल फॉर वुल्नेरबल चिल्ड्रेन (पीसीवीसी) की शुरुआत हुई। समाज के वंचित बच्चों को कठिन परिस्थितियों से निकाल कर, बाल श्रम से दूर कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संस्था प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जिले रिसिया, महसी, शिवपुर, तेजवापुर व चित्तौरा ब्लॉकों में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बस अड्डे पर भी ट्रै¨कग का कार्य तीन वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बस अड्डे पर तकरीबन 830 बच्चे मिले जो परदेश कमाने जा रहे थे। इनमें से 544 बच्चों को समझाकर वापस भेजा गया। प्रथम संस्था के लोग ऐसे बच्चों के घर पर जाकर अभिभावकों से सलाह-मशविरा किया गया। छह से 14 साल की उम्र के 41 बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ कर उनको संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लिया गया। इन बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए धनराशि दी गई। उन्होंने बताया कि इनकी मासिक हाजिरी ली जाएगी और फिर तिमाही आकलन के बाद इनको आगे की •ारूरत के अनुसार धनराशि उनके खाते में दी जाएगी। इन बच्चों का संस्था तीन वर्षों तक मदद करेगी। इस मौके पर जिला संयोजक राकेश चौबे व रेखा तिवारी भी मौजूद रहीं।