भौरी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक
बहराइच : थाना बौंडी क्षेत्र के भौरी गांव में दो बालकों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर विधा
बहराइच : थाना बौंडी क्षेत्र के भौरी गांव में दो बालकों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर विधायकों ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री को पूरे हालात के बारे में बताया।
थाना बौंडी क्षेत्र के भौरी गांव में बालू के नीचे दबे मिले करन के शव के बाद दूसरे बालक निसार का नाले में शव उतराता हुआ मिला था। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा था। खनन स्थल पर बने झोपड़ी में आग लगा दी थी। जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के पुत्र निशंक त्रिपाठी व मनोज शुक्ला के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया गया। इसके बाद खनन ठेकेदार समेत तीन लोगों की तहरीर पर 50 ग्रामीणों को नामजद करते हुए 200 लोगों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास व आगजनी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज किए गए। बाद में मृतक करन के पिता चेतराम ने एएसपी को शपथ पत्र देकर मामले में नया मोड़ ला दिया। मृतक के पिता ने अवगत कराया कि उसके लड़के की मौत डूबकर हुई थी। पुत्र की मौत के सदमे में वह डूबा था। इसी दौरान किसी ने कागज पर उसका अंगूठा लगवा लिया था। पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के साथ बलहा विधायक अक्षयवर लाल गोंड व महसी के विधायक सुरेश्वर ¨सह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। इस दौरान सभी विधायकों ने पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा मुख्यमंत्री के सामने रखा। पूरी स्थिति की जानकारी दी। विधायक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे घटनाक्रम को अवगत करा दिया गया है।