जनकल्याण को लेकर भाजपा प्रतिबद्ध
बहराइच : भाजपा चित्तौरा मंडल के बुधवार को हरराजपुर चौराहा पर जनकल्याण सम्मेलन हुआ। इसमें बतौर मुख्य
बहराइच : भाजपा चित्तौरा मंडल के बुधवार को हरराजपुर चौराहा पर जनकल्याण सम्मेलन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। किसानों के हितों के लिए कर्जमाफी का ऐतिहासिक निर्णय सरकार पहले ही ले चुकी है। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्य त्वरित तरीके से किए जा रहे हैं।
सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वाड गठन के बाद अब मनचले सड़कों पर नहीं दिखते हैं। जमीनों पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के उद्देश्य को पूरा करने के लिए नीतियां बन रही हैं। कतार में अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति का विकास सरकार कर रही है। उन्होनें कहा कि गरीबों के सिर पर छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर मूर्त रूप दिया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास एवं सुशासन के लिए सरकार समर्पित है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण मोहन गोयल, जिपं सदस्य पुरुषोत्तम ¨सह जायसवाल, जय प्रकाश शर्मा, प्रधान जगदीश मौर्य रामकुमार यादव, धर्मराज मौर्य, दयाशंकर ¨सह, अनुज पांडे, जवाहर लाल धीवर, वीरेंद्र मिश्रा, आशीष मौर्या, आनंद गुप्ता आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने किया।