सेना के जवान समेत दो घरों से सामान समेटा
बहराइच : पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतरही में चोरों ने सेना के जवान समेत दो घरो पर धावा बोल दिया
बहराइच : पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतरही में चोरों ने सेना के जवान समेत दो घरो पर धावा बोल दिया। तकरीबन 22 लाख के सामानों व नकदी पर हाथ साफ किया। चोरों के जाने के बाद महिला के शोर मचाने पर गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस, डाग स्क्वायड व ¨फगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंच गई। चोरी का मामला दर्ज पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के सतरही गांव निवासी राजेश ¨सह भारतीय सेना में बतौर नायक अजमेर में तैनात हैं। सोमवार देर रात उनके आवास पर पिता इंद्रबहादुर ¨सह व अन्य परिवारीजन खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। चोर घर में घुस आए। 600 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी के अलावा डेढ़ लाख की नगदी बटोर कर चोर फरार हो गए। इसके बाद पड़ोस में कौशल के घर की दीवार फांदकर चोर घुस गए। छत पर सो रही कौशल की पत्नी ममता आहट पाकर जैसे ही नीचे आई बदमाशों ने उसे असलहे के बल पर बंधक बना लिया। घर में रखा सोने का हार, सोने की पांच अंगूठी, दो चेन, तीन माला, चार जोड़ी चांदी की पायल, पांच जोड़ी बिछिया, 18 हजार नगदी व अन्य चुराकर फरार हो गए। चोरों के भागने के बाद महिला के शोर मचाने पर परिवारीजन व गांव के लोग आ गए। ग्रामीणों ने चोरों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग चुके थे। सूचना पुलिस को दी गई। एसओ संजय मिश्र, डाग स्क्वायड टीम व ¨फगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। एसओ ने बताया कि इंद्र बहादुर ¨सह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।