Move to Jagran APP

आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान

बहराइच : रविवार को आपातकाल की 42वीं बरसी पर सेनानी भवन में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान किया ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 11:55 PM (IST)
आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान
आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान

बहराइच : रविवार को आपातकाल की 42वीं बरसी पर सेनानी भवन में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान किया गया। आयोजन बहराइच विकास मंच ने किया। मंच अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया। अन्य लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

लोकतंत्र रक्षक सेनानी शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को लोकतंत्र को कुचलने का कुचक्र कांग्रेस ने किया। विरोध करने पर जेल में डाल दिया गया, लेकिन हम लोगों ने हार नहीं मानी। लोकतंत्र रक्षक सेनानी व पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि हम लोगों को लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा देकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव ने मानदेय दिया था। उसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया। सेनानी क्रांति कुमार ¨सह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बराबर दर्जा दिए जाने का वादा किया था, लेकिन अब वे अपना वादा भूल गए। सेनानी सरदार जोगेंद्र ¨सह ने कहा कि अपने पूर्वजों का सम्मान युवा पीढ़ी को करना चाहिए। लोकतंत्र को अपनी कुर्बानी देकर हम लोगों ने बचाया है। सेनानी अजय ¨सह विसेन, सत्यनरायन टंडन, राममिलन व सोमई ने भी विचार रखे। इस मौके पर बालकानंद वर्मा, आदित्यभान ¨सह, विनय पांडेय, बछन्ने शुक्ला, मौजीलाल मिश्रा, मनोज ¨सह व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.