घाघरा का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों को सताने लगी बाढ़ की ¨चता
बहराइच : मानसून की आहट के साथ नेपाल से पानी छोड़े जाने के चलते घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा ह
बहराइच : मानसून की आहट के साथ नेपाल से पानी छोड़े जाने के चलते घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। घाघरा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोग कटान की संभावना से ¨चतित होने लगे हैं। लहरें तटवर्ती खेतों व आशियानों पर हिलोरें मारने लगी हैं। फिलहाल अभी कटान नहीं शुरू हुई है।
महसी तहसील के गोलागंज, कायमपुर, पिपरी व अहिरनपुरवा व गड़रियनपुरवा गांवों के लोग घाघरा का बढ़ा हुआ जलस्तर देख मायूस हो उठे। तटवर्ती ग्रामीणों का कहना है कि तेजी से पानी बढ़ रहा है ऐसा ही रहा तो कटान शुरू हो जाएगी । ऐसे में उन्हें आशियाने उजाड़ने पड़ेंगे, हरे भरे खेत रेत के टीलों में तब्दील होंगे, पुनर्वास के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा। यही सोच सोच कर तटवर्ती गांवों के लोगों के माथे पर ¨चता की लकीरें गहराने लगी हैं। तहसील प्रशासन स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए सतर्क भी है।