खुली बैठक में कोटेदार का चयन
बहराइच : ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कोटेदार का चयन निर्विरोध हुआ। इसके विरोध में दूसरे पक्ष के लो
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 11:50 PM (IST)
बहराइच : ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कोटेदार का चयन निर्विरोध हुआ। इसके विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। रिसिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत केवलपुर में खुली बैठक की गई। इसमें दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एक ने अपना नाम वापस ले लिया। शकील खां निर्विरोध कोटेदार चुने गए। इसके विरोध में दूसरा पक्ष उतर आया। बैलेट से चुनाव कराने की मांग को लेकर बहिष्कार किया। एडीओ पंचायत अजय गुप्ता व वीडीओ रमेश ओझा संख्या बल के आधार पर चुनाव कराने का निर्देश दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने समर्पण कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें