Move to Jagran APP

मैजिक वाहन पलटा, चार घायल

बहराइच : शुक्रवार की रात बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरौचा के पास तेज रफ्तार वाहन ने मैजिक को

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM (IST)
मैजिक वाहन पलटा, चार घायल
मैजिक वाहन पलटा, चार घायल

बहराइच : शुक्रवार की रात बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरौचा के पास तेज रफ्तार वाहन ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे मैजिक वाहन पलट गया। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। घायलों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

देर रात मरौचा मोड़ के पास मैजिक वाहन बहराइच की ओर जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। दुर्घटना में पंकज ¨सह (28) पुत्र ललित ¨सह निवासी झुड़िया अलादादपुर, बबलू (50)पुत्र लालचंद निवासी कीर्तनपुर, राजेश पाल (45) पुत्र समयदीन निवासी कटहा, मेराज (25) पुत्र ननकऊ निवासी कीर्तनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मरौचा मोड़ से बहराइच की ओर मैजिक वाहन से जा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.