Move to Jagran APP

फटे बोरे व बिखरे अनाज को देख बिफरे विधायक

बहराइच : शनिवार को पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने हुजूरपुर ब्लॉक के चिरैया टांड़ स्थित भार

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:26 AM (IST)
फटे बोरे व बिखरे अनाज को देख बिफरे विधायक
फटे बोरे व बिखरे अनाज को देख बिफरे विधायक

बहराइच : शनिवार को पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने हुजूरपुर ब्लॉक के चिरैया टांड़ स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। गोदाम में फटे बोरे और अनाज बिखरे मिलने पर उन्होंने गोदाम प्रभारी विकास गुप्ता को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि कार्यशैली में बदलाव लाएं। अन्न देवता हैं, इसलिए अनाज का एक-एक दाना सुरक्षित रहना चाहिए। गोदाम में साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था भी होनी चाहिए।

loksabha election banner

बाबू सुंदर ¨सह महाविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जीत के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। विधायक ने कहा कि जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र विक्रम ¨सह, जिला उपाध्यक्ष रणविजय ¨सह, डॉ.दीनानाथ मिश्रा, डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी, जिपं सदस्य अमरेंद्र प्रताप ¨सह गुड्डू, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीशबख्श ¨सह, रामेश्वर पांडेय आदि रहे। संचालन महेंद्र पाठक ने किया। इससे पूर्व विधायक ने आदिलपुर गांव में कुंज बाबा देव स्थान पर पूजन-अर्चन किया। दूसरी ओर पयागपुर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में भाजपा पयागपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को है। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता जीत मिलने के जोश में होश भी बनाए रखें। इस मौके पर निशंक त्रिपाठी, हरीओम रस्तोगी, गिरीश पांडेय, बटे कृष्ण तिवारी, अनूप शुक्ल, अजय कुमार ¨सह, अक्षयवर ¨सह, मंगल प्रसाद शुक्ल, रामरंग शुक्ल, रामेश्वर पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि राजेश शुक्ला, विपिन शाही, आनंद शुक्ल, मनोज सोनी, रंजन मिश्रा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.