तीन ने खाया जहरीला पदार्थ
बहराइच : शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परि
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 12:26 AM (IST)
बहराइच : शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी प्रीती देवी ने गृह कलह से ऊबकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरदी थाना क्षेत्र के साई गांव निवासी दुर्गेश व पयागपुर चंदावा निवासी रोहिनी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें