Move to Jagran APP

काबीना मंत्री के स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े

बहराइच : तकरीबन डेढ़ दशक से प्रदेश में सत्ता की हनक से दूर रही भाजपा की सरकार बनने के बाद गुरुवार को

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 12:02 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 12:02 AM (IST)
काबीना मंत्री के स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े
काबीना मंत्री के स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े

बहराइच : तकरीबन डेढ़ दशक से प्रदेश में सत्ता की हनक से दूर रही भाजपा की सरकार बनने के बाद गुरुवार को पहली बार जिले में पहुंचे काबीना मंत्री के स्वागत में नेपाल सीमा पर पलक-पांवड़े बिछ गए। घाघराघाट से लेकर बहराइच तक जगह-जगह काबीना मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट को चेहरा दिखाने की भी होड़ भाजपाइयों में लगी रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने को मंत्री समझे। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही उन्हें मंत्री का पद मिला है।

loksabha election banner

गृह जिला बहराइच आगमन पर काबीना मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। जिले के कोने-कोने से सैकड़ों चौपहिया और दुपहिया वाहनों का काफिला पूर्वाह्न 11 बजे ही घाघराघाट पर पहुंच गया था। सहकारिता मंत्री के घाघराघाट पहुंचने पर जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कैसरगंज संवादसूत्र के अनुसार मंत्री का जरवल कस्बा, कैसरगंज, फखरपुर, कुंडासर, परसेंडी, मरौचा, टिकौरा मोड़ में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। किसान महाविद्यालय के सामने उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व राष्ट्रीय निशानेबाज आलोक श्रीवास्तव ने काबीना मंत्री को माला पहनाई। सहकारिता मंत्री पीडब्ल्यूडी डाकबंगले पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत की असली हकदार जनता, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच व विकासपरक नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री का पद कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम से मिला है। कार्यकर्ता अपने को मंत्री समझे। उन्होंने कहा कि थाने में कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद के लिए ही जाएं और थाने को थानेदार ही चलाएं। जिलाध्यक्ष टेकड़ीवाल ने बताया कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास चाहती है। इस मौके पर विधायक अक्षयवरलाल गोंड, सुरेश्वर ¨सह, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, गुलाबचंद्र शुक्ला, रणविजय ¨सह, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, गौरव वर्मा, श्रवण शुक्ला, राजन ¨सह, डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी, नन्हेंलाल लोधी, राहुल राय, कौशलेंद्र ¨सह, प्रशांत मिश्र, राधेश्याम त्रिपाठी, प्रकाश गुप्ता, विद्या अग्रवाल, प्रभा सोनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। डाकबंगले के बाद कैबिनेट मंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर स्वागत किया गया। यहां मदनलाल अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, नमित टेकड़ीवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.