794 पाबंद, 1063 का चालान
बहराइच : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के आदेश पर जिले के थानों पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौर
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 12:34 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 12:34 AM (IST)
बहराइच : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के आदेश पर जिले के थानों पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने के साथ-साथ सैकड़ों लोगों को पाबंद किया। हजारों का सम्मन शुल्क वसूल कर भारी मात्रा में लाइसेंसी असलहे भी जमा कराए। एसपी ने बताया कि सोमवार को जिले में चलाए गए अभियान में 455 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। तीन शराब बनाने वाली भट्ठियों को नष्ट किया गया। एसपी ने बताया कि वाहन चे¨कग अभियान चलाकर 19400 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। 348 लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराया गया। शांति भंग की आशंका में 1063 लोगों का चालान पुलिस द्वारा किया गया। 794 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें