आकाओं की वफादारी निभा रहा प्रशासन
बहराइच : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियो
बहराइच : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन कराना है। भारत निर्वाचन आयोग ने वाहनों की सघन जांच के निर्देश प्रशासनिक अफसरों को दे रखे हैं। प्रशासन ने चुस्ती दिखाते हुए बैरियर बना दिए हैं। यह बैरियर महज शोपीस हैं। प्रशासन और पुलिस के अफसर जब मन होता है, इस पर जांच करते हैं। वाहन बेरोक-टोक इससे आ-जा रहे हैं। ऐसे में आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य कैसे पूरा होगा? यह आयोग के लिए सुनिश्चित कराना आसान नहीं दिख रहा है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र में गोंडा, बाराबंकी और बहराइच जिला मुख्यालय आने वाले मार्ग अलग-अलग होते हैं। इन रास्तों से हर दिन छोटे-बड़े हजारों वाहन गुजरते हैं। बलरामपुर व गोंडा जिले से होते हुए लखनऊ जाने वाले वाहन भी घाघरा नदी पर बने संजय सेतु से गुजरते हैं जो इसी थाना क्षेत्र में आता है। चुनाव के मद्देनजर आवागमन का यह मार्ग संवेदनशील है। घाघरा नदी के पुल के पहले बने बैरियर हों या गोंडा जाने वाले मार्ग पर अलीनगर के पास बना बैरियर। इन पर प्रभावी जांच वाहनों की होती दिख नहीं रही है। इसे देखते हुए आयोग को हाशिए पर डालने वाले लोग भी मनमाफिक चुनाव सामग्री ला-ले जा रहे हैं। जरवलरोड थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ¨सह ने बताया कि फ्लाइंग स्कॉट बना है। जब आदेश होता है तब जांच की जाती है। जांच का समय निश्चित नहीं है।