किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
बहराइच : रविवार को रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मकनपुर में दबंग ने किशोरी से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिय
बहराइच : रविवार को रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मकनपुर में दबंग ने किशोरी से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मकनपुर निवासी 12 वर्षीय किशोरी अपने खेत गई थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही मौजूद गांव के ही आशुतोष, संजय पुत्र विनोद, ननकू पुत्र कुंवारे, राम विनोद पुत्र कामता ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले मजदूर व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंचकर किशोरी ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन मामले की शिकायत करने जब आरोपियों के घर पहुंचे तो आरोपी के परिवारीजन हाथापाई पर उतारू हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। किशोरी के पिता की नामजद तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ राजेश कुमार ¨सह ने बताया कि सभी आरोपी मौके से फरार हैं। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।