नेपालगंज में एमाले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बहराइच : सोमवार को नेपालगंज में एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालक
बहराइच : सोमवार को नेपालगंज में एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने नेपाल के प्रधानमंत्री से प्रदेश नंबर पांच के विभाजन के निर्णय पर तत्काल रोक लगाने की आवाज उठाई। मांग की संविधान संशोधन के निर्णय को भी वापस लिया जाये। चेतावनी दी कि सरकार द्वारा अगर हमारी मांग को ठुकराने का प्रयास किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। बांके जिले के नेपालगंज में विरोध प्रदर्शन में नेपाल के राष्ट्रीय जनमोर्चा, नेपाल मजदूर किसान पार्टी सहित स्थानीय नागरिकों व बुद्धिजीवी शामिल हुए। नेपालगंज मे कार्यकर्ताओं ने वीपी चौक से जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।