भूमि पूजन के साथ तेज हुई रैली की तैयारी
बहराइच : रविवार को नानपारा रोड के विश्वरिया के पास महाराजा सुहेलदेव स्थल पर भाजपा की परिवर्तन रैली क
बहराइच : रविवार को नानपारा रोड के विश्वरिया के पास महाराजा सुहेलदेव स्थल पर भाजपा की परिवर्तन रैली को लेकर भूमि पूजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने भूमि पूजन किया। पं.द्वारिका प्रसाद मिश्र ने हवन कराया। इसके साथ ही रैली की तैयारियां तेज हो गईं।
पूजन-हवन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्य अतिथि ने कहा कि सूबे में गाजीपुर की पहली परिवर्तन रैली के बाद से लाखों की भीड़ पीएम को सुनने के लिए उमड़ रही है। जनता की भागीदारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अब तक 23 जिलों में प्रवास कर उन्होंने लोगों के उत्साह को परखा है। तराई के इस सीमावर्ती जिले में रैली बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम के नोट बंदी के फैसले से देश का सिस्टम बदलेगा। जीवनशैली, स्वभाव और राजनैतिक सत्ता के चरित्र में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने बताया कि एक आंतरिक सर्वे में पार्टी को 317 सीटें मिलने का अनुमान प्राप्त हुआ है। पूजन-हवन कार्यक्रम में सांसद ब्रजभूषण शरण ¨सह, सावित्री बाई फुले, दद्दन मिश्र, विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रजबहादुर ¨सह, प्रदेश सचिव संतोष ¨सह, पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, अरुणवीर ¨सह, पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश्वर ¨सह, जटाशंकर ¨सह, दिलीप वर्मा, राकेशचंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गुप्ता, डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी, सरोज सोनकर, कौशलेंद्र ¨सह, रणविजय ¨सह, राजन ¨सह, प्रशांत मिश्रा, राजेश निगम, पवन तिवारी, गुलाबचंद्र शुक्ला, चंद्रभान ¨सह संचित, रामकिशोर गुप्ता, राहुल राय, परशुराम कुशवाहा, जितेंद्र प्रताप ¨सह जीतू, पुरुषोत्तम ¨सह जायसवाल, सरदार मंदीप ¨सह वालिया आदि रहे।