मंचन कर कलाकारों ने मोहा मन
बहराइच : फखरपुर ब्लॉक के उमरी गांव में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। रामलीला मैदान में दशहरा
By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 12:20 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 12:20 AM (IST)
बहराइच : फखरपुर ब्लॉक के उमरी गांव में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। रामलीला मैदान में दशहरा मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। गांव में पांच दिनो से चल रही रामलीला के अंतिम दिन राम के हाथों कुम्भकरण का वध, लक्ष्मण के हाथ मेघनाथ वध, फिर सुलोचना के सती होने की लीला का कलाकारों ने मंचन किया। राम -रावण युद्ध में रावण ने अपना पूरा माया जाल फैलाया। विभीषण के इशारे पर भगवान राम ने रावण पर बाण मारा, जिससे रावण का पुतला जलने लगा। जय श्रीराम के नारों के बीच की गई आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष त्रिवेणी ¨सह, मुहम्मद हनीफ, बालगो¨वद, दिनेश यादव, रमेश कुमार, बाबूराम, प्रेमलाल उमाशंकर, राम किशुन आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें