तेंदुए का खौफ बरकरार, बेबस दिख रहे अफसर
महसी(बहराइच): रामगांव थाना क्षेत्र के आजादनगर गांव में पांच वर्षीय मासूम व दो बकरियों को निवाला बना
महसी(बहराइच): रामगांव थाना क्षेत्र के आजादनगर गांव में पांच वर्षीय मासूम व दो बकरियों को निवाला बनाने के बाद आदमखोर तेंदुए को वन विभाग नहीं पकड़ सका। 24 दिन बाद भी वन टीम लकीर पीटती नजर आ रही है।वन विभाग द्वारा आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए अब तक किए गए सारे प्रयास विफल नजर आ रहे हैं। तेंदुए के न पकड़े जाने से आसपास के दर्जनों गांवों में खौफ बरकरार है। ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। खेतों में झुंड बनाकर काम कर रहे हैं। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। कुसमा, ननकऊ, श्यामावती का कहना है कि तेंदुए के डर से रात भर जागना पड़ता है। हांका लगाकर रात बिताना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए दो ¨पजड़ों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी
लगाए गए हैं। इसके बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी रूस्तम का कहना है कि वन टीम लगातार गश्त कर रही है।