जल समाधि के आंदोलन पर मगरमच्छ का साया
बहराइच : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता सोमवार को मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर सरयू न
बहराइच : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता सोमवार को मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर सरयू नदी के गोलवाघाट स्थित तट पर जल समाधि व जल सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। गोलवाघाट के पास पांच दिनों से मगरमच्छ डेरा जमाए है। इसके चलते कार्यक्रम पर दहशत का साया मंडरा रहा है।
गोलवाघाट स्थित सरयू तट पर 19 सितंबर को नदी में मगरमच्छ दिखाई दिया था। आसपास के लोगों की सूचना पर वन एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्य कर रहे कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ के होने की पुष्टि की थी। क्लब द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। अब तक मगरमच्छ को न पकड़े जाने के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रस्तावित जल समाधि व जल सत्याग्रह आंदोलन पर दहशत का साया मंडरा रहा है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक सुरेश त्रिपाठी ने बताया कि मगरमच्छ से खतरे की आशंका के संबंध में पुलिस की जिला अभिसूचना इकाई को जानकारी दी गई है। मांगों पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि गोलवाघाट के पास दो मगरमच्छ अभी भी मौजूद हैं। सूचना के बाद भी अब तक वन विभाग नहीं पकड़ सका है।