Move to Jagran APP

वन टीम डाल-डाल तो तेंदुआ पात-पात

बहराइच : रामगांव थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव के आसपास आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जा

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:54 PM (IST)
वन टीम डाल-डाल तो तेंदुआ पात-पात

बहराइच : रामगांव थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव के आसपास आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल बिछा रखा है। लाख जतन के बाद भी तेंदुआ वन विभाग के ¨पजड़े में नहीं फंस रहा है। पांच वर्षीय मासूम को तेंदुए द्वारा निवाला बनाए जाने की घटना के 22 दिन बीत चुके हैं। अब तक वन विभाग को उसे पकड़ने में कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ गांव से सटे जंगल में चहलकदमी कर रही है। लगे सीसीटीवी कैमरे से इसकी पुष्टि हो रही है। लखनऊ व लखीमपुर से डब्ल्यूटीआई के सदस्यों को तेंदुए को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो ¨पजड़े व सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बावजूद इसके 22 दिन बीत चुके हैं, विभाग के हाथ पूरी तरह खाली हैं। ¨पजड़े में बंधी बकरी के अलावा एक अन्य बकरी को तेंदुए ने निवाला बना कर वन विभाग को चुनौती दे डाला। आजानगर के रहने वाले दुलारे, कुसमा, पंजल, रमेश, संतोष, बाबूलाल का कहना है कि डर से रात भर जागना पड़ता है। उन्होंने वन विभाग पर तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही का भी आरोप लगाया। क्षेत्रीय वनाधिकारी रूस्तम परवेज ने बताया कि मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ है। ऐसे में उसे सकुशल पकड़ने में समय अधिक लग रहा है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से अनुमति मिल चुकी है। वन दारोगा दीपक ¨सह व अशोक मौर्या के नेतृत्व में वन दारोगा जहीरउद्दीन खान, वन रक्षक प्रताप ¨सह राना, बृजेश ¨सह, ओम प्रकाश तिवारी, जुबेर खां, नबीउल्ला, देव नरायन निगहबानी कर रहे हैं। उसे पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.