बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर लगाए मरहम
बहराइच : मंगलवार को लायंस क्लब बहराइच सिटी के तत्वाधान में गोलागंज में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री
By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 12:14 AM (IST)
बहराइच : मंगलवार को लायंस क्लब बहराइच सिटी के तत्वाधान में गोलागंज में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई।
लायंस इंटरनेशनल के सहयोग से 300 व्यक्तियों को राहत सामग्री का वितरण लायंस के गर्वनर विशाल सिन्हा, क्लब अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सचिव अमित टंडन ने किया। प्रधान सर्वजीत ¨सह गुड्डू के वाहन ने राहत सामान पहुंचा। चावल, आटा, दाल, रस्क, बिस्कुट, माचिस, लाई चना का वितरण किया गया। क्लब के सरदार कुलदीप ¨सह, रोहित ¨सह, सुरेश मोहन मातनहेलिया, संतोष अग्रवाल, शरद मातनहेलिया, आशीष अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव ने राहत सामग्री व पीड़ित महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं। क्लब सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल भी राहत सामग्री वितरण में शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें