खुलेआम घूम रहे दुष्कर्म के आरोपी
बहराइच : हरदी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के संग 24 दिन पूर्व दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
बहराइच : हरदी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के संग 24 दिन पूर्व दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया। खुलेआम घूम रहे नामजद आरोपी पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। आरोपी पीड़िता व उसके परिवारीजनों पर सुलह समझौता करने के लिए जानमाल की धमकी दे रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गलकारा पूरे अर्जुन गांव में 24 दिन पूर्व किशोरी खेतों की रखवाली कर रहे पिता को खाना देने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसे सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर आसपास भैंस चरा रहे चरवाहों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंशाराम पुत्र रामलाल, भगवानदीन पुत्र रामलाल निवासीगण अहिरनपुरवा, भटौली टेपरा निवासी मनोज पुत्र देवी प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है, जबकि खुलेआम घूम रहे आरोपी अब पीड़ित को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।