Move to Jagran APP

पुत्र दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की छठ पूजा

बहराइच : मंगलवार को जिले में छठ पर्व पूरे श्रद्धा व भक्ति के माहौल में मनाया गया। महिलाओं ने दिन भर

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 12:07 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 12:07 AM (IST)
पुत्र दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की छठ पूजा

बहराइच : मंगलवार को जिले में छठ पर्व पूरे श्रद्धा व भक्ति के माहौल में मनाया गया। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखकर छठ देवी का पूजन किया व संतानों के दीर्घायु होने की मंगलकामना की। पर्व को लेकर घरों में सुबह से तैयारियां की जा रही थी।भादों महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को तराई क्षेत्र में छठ पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इसे हलछठ, ललही छठ आदि नामों में से भी जाना जाता है। पर्व को लेकर घरों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। छठ मैया के पूजन में काम आने वाली वस्तुओं कुशा, महुआ, के पत्तों व अन्य चीजों को सुबह घर पर लाया गया। शहरी क्षेत्र में एक दिन पहले से ही पूजन की विशेष सामग्री की बिक्री शुरू हो गई थी। महिलाओं ने षष्ठी तिथि में विधि विधान के साथ घरों में पारंपरिक तरीके से छठ देवी का पूजन किया व संतानों के दीर्घायु होने की कामना की। रिसिया संवादसूत्र के अनुसार छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह रहा। घरों में छठ पूजन के दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। सालों से छठ पर्व में व्रत रखती चली आ रहीं सुधा देवी, करुणेश शुक्ला, सरोजनी ने बताया कि यह व्रत अपने आप में अनूठा है। इसमें खेत में बोया गया कोई भी भोजन पदार्थ ग्रहण नहीं किया जाता । तालाब से मिलने वाले तिन्नी चावल से ही पूजा की जाती है। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। फखरपुर, कैसरगंज, पयागपुर सहित अन्य जगहों पर भी घरों में छठ पूजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.