Move to Jagran APP

जगह-जगह जाम और दुर्घटनाएं हुई आम

बहराइच: शहर में जाम की समस्या आम होती जा रही है। जाम के चलते दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। स्क

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 12:42 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 12:42 AM (IST)
जगह-जगह जाम और दुर्घटनाएं हुई आम

बहराइच: शहर में जाम की समस्या आम होती जा रही है। जाम के चलते दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। स्कूलों में छुटटी के बाद अस्पताल चौराहे से लेकर डिगिहा तिराहा जाम में ही फंस जाता है। जाम का कारण टेंपो और ट्रैक्टर-ट्राली के अलावा भारी वाहन बन रहे हैं। बुधवार को अस्पताल चौराहे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

शहर में नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भरने वाले टैंपो चालक अक्सर जाम बढ़ाते रहते हैं। यातायात नियमों से परे टेंपो चालक मनमानी तरीके से कहीं भी और कभी भी वाहन खड़ा कर सवारियों को भरने लगते हैं। इस दौरान जाम की समस्या आम हो जाती है। स्कूलों की छुटटी के दौरान अस्पताल चौराहे से लेकर डिगिहा तिराहे तक जाम लग गया। जल्दी निकलने के चक्कर में बाइक सवार भी जाम के झाम को और बढ़ाते गए। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी कई बार लोगों को समझाते हुए एक लेन में चलने की बात कहते रहे लेकिन वाहन चालक उनकी बातों को अनसुनी करते रहे। सूचना पर यातायात प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक आठ पुलिसकर्मियों के सहारे यातायात प्रभारी जूझते रहे। तब जाकर जाम की समस्या समाप्त हुई। बता दें कि जाम को लेकर अस्पताल चौराहे पर कुछ दबंग लोगों ने अभी हाल में एक सिपाही की पिटाई भी कर दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.