आखिर कटान व बाढ़ पीड़ितों का कब होगा पुनर्वास!
बहराइच : पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट की गोलागंज में बैठक की गई। इसमें'आखिर कटान व बाढ़ पीड़ितों का कब होग
बहराइच : पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट की गोलागंज में बैठक की गई। इसमें'आखिर कटान व बाढ़ पीड़ितों का कब होगा पुनर्वास'पर चर्चा की गई। कटान पीड़ितों के विस्थापन, स्वास्थ्य व भोजन जैसी आवश्यकताओं का भी मुद्दा उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी ध्रुव कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि कटान व बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन द्वारा जो लंच पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है इससे उनका दिन कटना मुश्किल है। इतना ही नहीं कटान पीड़ितों को आशियाने व मकान उजाड़ने के लिए मनरेगा के मजदूरों की सहायता की जरूरत है। हरी ¨सह रावत ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है । ऐसे में प्रशासन को सतर्कता के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को चाक चौबंद रखना चाहिए। बैठक में ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कटान व बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सूरज ¨सह, सुरेंद्र विक्रम ¨सह, विनय कुमार, रामतेज, प्रेम कश्यप, कृपाराम, मायादेवी, गुलाब, गंगाराम, बसंत लाल आदि रहे।