ब्लॉक प्रमुख ने सुना बाढ़ पीड़ितों का दर्द
बहराइच : आदमपुर रेवली तटबंध के बाढ़ क्षेत्र के गांव अहाता में ब्लॉक प्रमुख ने जाकर बाढ़ पीड़ितों का ह
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 11:59 PM (IST)
बहराइच : आदमपुर रेवली तटबंध के बाढ़ क्षेत्र के गांव अहाता में ब्लॉक प्रमुख ने जाकर बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लिया तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ब्लॉक प्रमुख जरवल नूर हुसैन ने अहाता ग्राम पंचायत के बनपुरवा, बवालीपुरवा, हंसारामपुरवा, में नाव से जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को लइया, गुड़ व कपड़े का वितरण किया। प्रमुख ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सोलर लाइटें लगवाए जाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए शासन से हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जगदीश यादव, मुहम्मद असलम, मसकूर हसीब, पूर्व सभासद कमाल अहमद, डीपी ¨सह आदि लोग भी साथ रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें