भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सुहेलदेव विजयोत्सव
बहराइच : राजा सुहेलदेव विजयोत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। बेरिया गांव से महिलाओ
बहराइच : राजा सुहेलदेव विजयोत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। बेरिया गांव से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। चित्तौरा झील के तट पर पूजन-अर्चन कर विजयोत्सव का शुभारंभ किया गया।
बहराइच- गोंडा मार्ग से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित चित्तौरा झील के तट पर पूजन अर्चन के साथ सुहेलदेव विजयोत्सव का शुभारंभ हुआ। महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के पदाधिकारी एवं गायत्री परिवार की महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली जो खलीलपुर व बेरिया गांव से होते चित्तौरा झील के पास स्थित महाराज सुहेलदेव स्मारक पर जाकर समाप्त हुई। यहां पर महिलाओं और पुरुषों ने पूजन अर्चन कर राजा सुहेलदेव की वीर गाथा को याद किया। झील से कलश में जल भरकर देवी देवताओं की पूजा की गई। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। कलश यात्रा का संचालन हरीश चंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, आभा गोयल, हनुमान प्रसाद शर्मा, अर्जुन कुमार दिलीप ने किया। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, कांती मिश्रा, वन देवी, मंजू हरिहर, रंजीता ¨सह, ममता रस्तोगी, शिवा देवी, जगदीश कुमार, रामकुमार श्रीवास्तव, पेशकार यादव, ओमप्रकाश सक्सेना, कन्हैयालाल मौर्य, रामकिशोर गुप्ता व वीरेंद्र ¨सह समेत ¨हदू युवा वाहिनी व गायत्री परिवार की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।