फातिहा पढ़कर मांगी दुआएं
बहराइच : शब-ए-बरात के अवसर पर रविवार को हजरत अवेश करनी की नज्र दिलाई और नगर में स्थित विभिन्न कब्रिस
बहराइच : शब-ए-बरात के अवसर पर रविवार को हजरत अवेश करनी की नज्र दिलाई और नगर में स्थित विभिन्न कब्रिस्तानों में लोगों ने जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़ आत्मा की शांति के लिए दुआएं की।
पूर्व परंपरा के अनुसार आशिके रसूल हजरत अवेश करनी रजि. की नज्र दिलाने का सिलसिला दोपहर 3 बजे के बाद से ही शुरू हो गया था और रात तक जारी रहा जबकि नगर के सालारगंज स्थित ईदगाह कब्रिस्तान, रेलवे स्टेशन रोड स्थित मोलवी बाग कब्रिस्तान, छड़े शाह तकिया, कब्रिस्तान, दरगाह शरीफ में जोहराबाग कब्रिस्तान, बारा बीबी कब्रिस्तान, आस्ताना सुखुर्रुसालार के कब्रिस्तान, कर्बला समेत विभिन्न कब्रिस्तानों में लोगों ने शाम 6 बजे के बाद से ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगने का सिलसिला शुरू कर दिया था। देखते ही देखते रोशनी भरे कब्रिस्तान में लोगों की अधिक संख्या नजर आने लगी। लोगों की मान्यता है कि शब-ए-बरात के दिन पूर्वजों की आत्माएं इस बात का इंतजार करती हैं कि कोई हमारे खानदान से हमें याद करने, हमारी कब्र पर रोशनी करने के लिए आएगा। इसी के तहत लोग कब्रिस्तान जाकर फातिहा पढ़ते हैं।
हजरत मेहदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिन आज
आले रसूल हजरत इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस शिया बाहुल्य क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर इमामबाड़ों, अजाखानों को अच्छी तरह से सजाया गया है और कई स्थानों पर महफिलों का भी आयोजन होगा।