पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की
बहराइच : शुक्रवार को तेजवापुर ब्लॉक में स्कूल चलो जागरुकता रैली निकाली गई। गांव-गांव पहुंच कर बच्चों
बहराइच : शुक्रवार को तेजवापुर ब्लॉक में स्कूल चलो जागरुकता रैली निकाली गई। गांव-गांव पहुंच कर बच्चों ने अभिभावकों को शिक्षा के लिए जागरुक किया। बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने की अपील की।
रैली में प्राथमिक विद्यालय तेजवापुर, तेजवापुर खास, सुल्तानपुर, बड़नापुर, कहारनपुरवा, रामहर्षपुरवा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक, जिला मंत्री विजय उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चे नारे लिखी हुई तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे। बच्चे पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की आदि नारे लगा रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक ने कहा कि हम शिक्षित होंगे तभी अच्छे नागरिक बन पाएंगे। शिक्षा से हमें तरक्की की राह मिलती है। संघ के जिला मंत्री ने कहा कि सभ्य समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है। बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। इन्हें शिक्षित होना नितांत जरूरी है। इसलिए प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालय में होना चाहिए। संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पाठक ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हम छह से चौदह आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन स्कूल में सुनिश्चित करा लेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी बच्चों को नियमित स्कूल आना चाहिए। रैली में सह समन्वयक अनिल ¨सह, सुनील मिश्र, संघ मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्ता, नफीस अहमद, जगदीश प्रसाद सहित शिक्षक प्रबंध समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ शिवपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत बकैना बाजार में गुरूवार को सर्व शिक्षा अभियान की रैली निकाली गई। संकुल प्रभारी मिश्री लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रैली गांव-गांव में गई। शिक्षकों ने बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने का आह्वान किया। रैली में विमल मिश्र, इंद्रसेन ¨सह, सुनील कुमार, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।