पानी की खोज में आबादी में पहुंचा हिरन
बहराइच : भीषण गर्मी में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जंगल में पानी के स्त्रोत सूख गए हैँ। ऐसे म
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 11:58 PM (IST)
बहराइच : भीषण गर्मी में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जंगल में पानी के स्त्रोत सूख गए हैँ। ऐसे में जंगली जानवर पानी के लिए भटकते हुए आबादी में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को पयागपुर के कोट बाजार में एक हिरन पानी की तलाश में भटकते हुए आ पहुंचा। हिरन को देखकर कुत्तों ने उसे काट कर घायल कर दिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए हिरन भाग कर एक घर में घुस गया। घर वालों ने कुत्तों को भगाया। हिरन आने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन कर्मी घायल हिरन को रिक्शे पर लेकर रेंज कार्यालय चले गए। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें