Move to Jagran APP

विशेश्वरगंज, मिहींपुरवा में सपा व महसी में भाजपा का कब्जा

बहराइच : रविवार को विशेश्वरगंज, मिहींपुरवा व महसी में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा

By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM (IST)
विशेश्वरगंज, मिहींपुरवा में सपा व महसी में भाजपा का कब्जा

बहराइच : रविवार को विशेश्वरगंज, मिहींपुरवा व महसी में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सत्तारूढ़ समाजवादी दल ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए विशेश्वरगंज व मिहींपुरवा ब्लॉक के प्रमुख पद पर विजय प्राप्त की, जबकि महसी ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को सफलता प्राप्त हुई है।

loksabha election banner

पूर्वाह्न 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग प्रारंभ किया। अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतों की गणना प्रारंभ हुई। विशेश्वरगंज संवादसूत्र के मुताबिक प्रमुख पद के सपा समर्थित प्रत्याशी राना अगम ¨सह व बीनाराज मिश्रा की दावेदारी के बाद मतदाताओं ने वोट किया। यहां मतगणना में राना अगम ¨सह को 64 मत मिले, जबकि बीनाराज मिश्र को 39 मतों से संतोष करना पड़ा। एक मत अमान्य पाया गया। मतगणना के बाद राना के विजय का समाचार मिलते ही समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और मिठाइयां वितरित की। मिहींपुरवा संवादसूत्र के मुताबिक प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी अयोध्या ¨सह, श्रवण मदेशिया व विमला देवी के लिए मतदाताओं ने वोट किया। अयोध्या ¨सह को 166, श्रवण मदेशिया को 16 व विमला देवी को एक भी मत नहीं मिला। तीन मत अमान्य पाए गए। महसी संवादसूत्र के मुताबिक चौंकाने वाला परिणाम महसी ब्लॉक से आया। जहां सपा के घोषित प्रत्याशी प्रभाकर वाजपेयी को शिकस्त का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी को 43 मत प्राप्त हुए, जबकि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश्वर ¨सह के भाई बृजेश्वर ¨सह की पत्नी कृष्णावती को 61 मत प्राप्त हुए। नौ मत अमान्य पाए गए। भाजपा के पाले में आई इस सीट से पार्टी ने संतोष का एहसास किया है। कुल मिलाकर जिले के 14 में 13 ब्लॉकों पर सपा के घोषित प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। सपा के पक्ष में आए परिणाम के पीछे परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार यासर शाह की सफल व कुशल राजनीति मानी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.