पल्सपोलियो व वजन दिवस ड्यूटी बहिष्कार की चेतावनी
बहराइच : बाल विकास परियोजना कार्यालय मिहींपुरवा में महिला आंगनबाड़ी संघ ब्लॉक मिहींपुरवा की कार्यकत्र
बहराइच : बाल विकास परियोजना कार्यालय मिहींपुरवा में महिला आंगनबाड़ी संघ ब्लॉक मिहींपुरवा की कार्यकत्रियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय के आह्वान पर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए से क्षुब्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी आगामी सातसे 13 सितंबर तक चलने वाले पल्सपोलियो व वजन दिवस का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी 22 सूत्रीय मांगें मान नहीं लेती, धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। धरने में जिला महामंत्री शारदा ¨सह, ब्लॉक महामंत्री रियाज फातिमा, ब्लॉक उपाध्यक्ष रीता मौर्या, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मंजू ¨सह, मीडिया प्रभारी काशीराम गौतम, विद्यावती देवी, मनोरमा शर्मा, ऊषा देवी, निर्मला मौर्या आदि उपस्थित रही।