'सरस हॉट' को गुलजार होने का इंतजार
बहराइच : ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे साग-सब्जी सहित दैनिक उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराने व उनके उत्पा
बहराइच : ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे साग-सब्जी सहित दैनिक उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराने व उनके उत्पादन का सही लाभ दिलाए जाने की मंशा साकार नहीं हो पा रही है। वर्षों पूर्व गांवों मे बनाए गए सरस हाट अपने गुलजार होने का इंतजार कर रहे हैं। देखरेख के अभाव में यह बदहाल होते जा रहे हैं। सुविधाओं से लैस सरस हाट अपने मकसद से कोसों दूर नजर आ रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के नथुवापुर में वर्षों पूर्व लाखों की लागत से सरस हाट का निर्माण कराया गया था। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस सरस हाट में व्यवसाइयों के दुकान के लिए 20 कमरे बनाए गए। लोगों की सुविधा के लिए परिसर में शौचालय, इंडिया मार्का-टू हैंडपंप लगाया गया। परिसर के मध्य चबूतरा बनाकर टीन शेड का निर्माण किया गया। वर्षों बीत गए पर सुविधाओं से सुसज्जित सरस हाट गुलजार नहीं हो सका। यहां बाजार सकी और न चहल पहल नजर आई। खाली पड़ी दुकानों में गंदगी की भरमार है। चहारदीवारी के दो तरफ बने गेट टूटे पड़े हैं। जानवर बेरोकटोक परिसर में चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। हवा के थपेड़ों से टीनशेड उजड़ गया है। परिसर के बीच लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप भी उखड़ गया है। गांव निवासी ननकुन, तीरथराम का कहना है कि संचालन न होने से यह और बदहाल होता जा रहा है। उनका कहना है कि संचालन कराया जाए। एसडीएम चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि सरस हाट के संचालित न होने के कारणों का पता लगाया जाएगा। संचालन कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।