बुधवार रात हुई 15 मिलीमीटर बारिश, मौसम सुहावना
बहराइच : उमस भरी गर्मी से परेशान जिलेवासियों को बुधवार रात हुई झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। रात भर
बहराइच : उमस भरी गर्मी से परेशान जिलेवासियों को बुधवार रात हुई झमाझम बारिश से काफी राहत मिली। रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद गुरुवार दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। बारिश से किसानों की खरीफ फसलों को फायदा पहुंचा है। वहीं कई मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
देर रात आसमान में छाए काले बादलों ने जमकर धरती की प्यास बुझाई। किसानों के धान के खेतों में पहली बार मूसलाधार बारिश के बाद पानी भरा नजर आया। रात से सुबह तक बारिश का क्रम चलता रहा। फसल अनुसंधान केंद्र प्रभारी डॉ. एमवी ¨सह ने बताया कि बीते 24 घंटे में 15 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। वहीं बारिश के बाद गुरुवार दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व नयूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
सड़कों पर तालाब का नजारा
-बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान डिग्री कालेज के आगे तिकोनी बाग तक कई जगह गड्ढ़ों में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा खराब हालात तिकोनीबाग से एआरटीओ कार्यालय जाने वाले मार्ग का है, सड़क पर कई जगह छोटे तालाब बन गए हैं। आम नागरिकों से लेकर सभी छोटी बड़ी गाड़ियों को निकलने में अक्सर फंसने का डर बना रहता है। सूफीपुरा बंदरिया बाग से कटी चौराहा के बीच मांटेसरी स्कूल के सामने जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घाघरा खतरे के निशान से नीचे
-गेज स्थल गोपिया बैराज पर सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान 133.50 के मुकाबले 131.30 मीटर तथा डिस्चार्ज 9075 क्यूसेक, शारदा बैराज पर शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 135.49 के मुकाबले 134.35 मीटर तथा डिस्चार्ज 20585, गिरजा बैराज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 136.80 के मुकाबले 134.60 मीटर तथा डिस्चार्ज 83785 क्यूसेक, वनवसा बैराज पर शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 221.70 के मुकाबले 218.90 मीटर तथा डिस्चार्ज 27998 क्यूसेक, घूरदेवी पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 112.135 के मुकाबले 111.180 मीटर तथा एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 106.07 के मुकाबले 105.656 मीटर दर्ज किया गया है। बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना है।