व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं
बहराइच : उद्योग व्यापार मंडल की बैठक स्थानीय थोक कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में गुरुशरण ¨सह छाबड़ा की अध्यक
बहराइच : उद्योग व्यापार मंडल की बैठक स्थानीय थोक कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में गुरुशरण ¨सह छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। महामंत्री संतोष अग्रवाल ने व्यापार मंडल की सक्रियता बढ़ाने के लिए सर्वसम्मत से नई कार्यकारिणी के चुनाव का प्रस्ताव को रखा जिसे पास किया गया।
उन्होंने कहा कि काफी दिनों से बहराइच व्यापार मंडल देश व प्रदेश स्तर पर किसी से संबद्ध नहीं है, जिससे समस्याओं के निराकरण में समस्या आती है। इस समय व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्र के नेतृत्व में चल रहा है। बहराइच व्यापार मंडल को मिश्र के व्यापार मंडल से संबद्ध करने पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई। अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि विगत कई वर्षों से व्यापार के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होता रहा है। अब नई कार्यकारिणी का गठन कर नए व्यापारियों को आगे लाया जाएगा। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्त ने कहा कि छोटे-छोटे व्यापारी समस्याओं से परेशान हैं। व्यापार एकता की आवश्यकता है। अगली बैठक 23 अगस्त को होगी। बैठक में आदर्श अग्रवाल, श्यामकरन टेकड़ीवाल, मनीष मल्होत्रा, कुलभूषण अरोरा, दाऊजी सोनी, मुश्ताक अहमद, गुरुदेव ¨सह नागर ने भी अपने विचार रखे। बैठक में थोक वस्त्र विक्रेता संघ रवि कोठारी, शैलेंद्र गुप्त, विनय जैन, अनिल टंडन, पुरुषोत्तम गुप्त, अजय अग्रवाल, हरिशंकर पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल, बृजेश गुप्त, जय जय अग्रवाल, आशीष कंसल, रवींद्र अरोरा, शकील अहमद, विष्णु माहेश्वरी, विकास मालानी, ज्योति मातनहेलिया, उमेश गोयल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।