दहशत के साए में कट रही ग्रातीणों की रात
बहराइच : ग्रामीणों ने धान की नर्सरी में शावकों के साथ ¨हसक जानवर को देखा। देखते ही देखते यह खबर आसपा
बहराइच : ग्रामीणों ने धान की नर्सरी में शावकों के साथ ¨हसक जानवर को देखा। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। ग्रामीणों ने आग जलाकर हांका लगाना शुरू किया। किसी तरह जागकर रात बिताई।
विगत 10 जुलाई की रात हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा के रघुवीर मिश्र पुरवा निवासी सतीश कुमार मिश्र उर्फ कोयली के अहाते में बंधी एक बछिया को ¨हसक जानवर ने निवाला बना डाला। एक अन्य मवेशी को भी घायल कर दिया। दो दिन बाद ¨हसक जानवर एक नीलगाय के बच्चे को गन्ने के खेत में खींच ले गया। गुरुवार को एक बार फिर दो शावकों के साथ खेतों में चहलकदमी करते ¨हसक जानवर को ग्रामीणों ने देखा। तेंदुआ की आशंका पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उप वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी, वनदारोगा अशोक मौर्या, दीपक ¨सह, वनरक्षक लालचंद यादव, बृजेश, प्रताप राना सहित अन्य वनकर्मियों ने ग्रामीणों द्वारा बताए गए गन्ने के खेत को खंगाला पर कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा हो जाने की वजह से वनकर्मियों को कां¨बग रोकनी पड़ी।
ग्रामीणों की जुबानी, क्या है परेशानी
रघुवीर मिश्रपुरवा निवासी कोयली का कहना है कि गांव के आसपास के खेतों में ¨हसक जानवर कई बार चहलकदमी करता दिखाई पड़ा है। उसे देखते ही लोग सहम जाते हैं। प्रहलादी व राकेश ने बताया कि लोग परेशान हैं किसी तरह जागकर रात बीतती है। रवन्ना देवी ने रोते हुए बताया कि खौफ छाया हुआ है। बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता है। भुलईपुरवा निवासी संतोष कुमार व ननकऊ मिश्र ने बताया कि देर रात जब शोर मचा तो उनके गांव के लोगों को भी जागकर रात बितानी पड़ी। सतीश कुमार का कहना है कि करीब 14 दिन पहले उनके एक मवेशी को ¨हसक जानवर ने निवाला बना डाला था। उसके डर से साइकिल का टायर जलाकर उजाला करते हैं। भया ठाकुर मिश्र का कहना है कि आसपास के गांव टेपरा, भुलईपुरवा, पन्नहा, खंभरिया आदि गांवों में असर पड़ा है। जमुना प्रसाद ने बताया कि एक किलोमीटर की परिधि में ¨हसक जानवर अपने शावकों के साथ घूमता है।
वनकर्मियों को किया गया मुस्तैद
उप वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने बताया कि वनकर्मियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है। दिन में वनदारोगा अशोक मौर्य और वनरक्षक हरिओम की ड्यूटी लगाई गई है। रात के समय वनरक्षक लालचंद यादव व माली सुनील को मौके की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सही लोकेशन मिलने व उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उसे पकड़ने के लिए ¨पजरा लगाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।