फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, कटान जारी
बहराइच : घाघरा का जलस्तर एक फिर बढ़न लगा। जलस्तर बढ़ने के बाद कटान शुरू हो गई। कटान के चलते कायमपुर
बहराइच : घाघरा का जलस्तर एक फिर बढ़न लगा। जलस्तर बढ़ने के बाद कटान शुरू हो गई। कटान के चलते कायमपुर गांव निवासी तीन ग्रामीणों के आशियानें धारा में समा गए। घूरदेवी स्थित स्पर पर घाघरा नदी का जलस्तर 111.350 रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे में घाघरा के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। नदी एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफतार से बढ़ रही है।
एक बार फिर घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर बढने के बाद शुक्रवार की देर रात से कायमपुर गांव में कटान फिर से शुरू हो गई है। लहरें कटान कर मुहाने पर बसे लोगों को विस्थापन के लिए मजबूर कर रही हैं। लगातार एक के बाद एक आशियानें धारा में विलीन हो रहे हैं। कायमपुर गांव के रहने वाले गोमती, रमेश, राममूर्ति, रामसुधि के आशियानें लहरों की भेंट चढ़ गए। रामकुमार, राकेश, सिपाहीलाल, किशोरी के आशियानें मुहाने पर आ गए हैं। नदी लगातार कटान कर प्राथमिक विद्यालय की ओर बढ़ रही है। कच्चे-पक्के मकानों को लोग तोड़कर पलायन को मजबूर हैं। आजीविका का साधन बनी कृषि योग्य जमीन भी लहरों की भेंट चढ़ रही है। पिछले कई दिनों से लगातार कम हो रहे जलस्तर से ग्रामीणों में आस जगी थी कि अब कटान में कमी आएगी। पर ऐसा नहीं हो सका जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती बा¨शदों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। तहसीलदार देवेश गुप्त का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपालों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। फिलहाल बाढ़ की संभावना से इंकार किया।