आप ने फूंका आरोपी केंद्र का पुतला
बहराइच : भाजपा की केंद्र सरकार में ताकतवर मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राज
बहराइच : भाजपा की केंद्र सरकार में ताकतवर मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नैतिकता के आधार पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने इस्तीफा मांगा। सोमवार को घंटाघर पर एकत्र होकर पदाधिकारियों ने आरोपी मंत्रियों के पुतले फूंके।
आप जिला संयोजक संतोष कुमारी रस्तोगी ने कहा कि देशवासियों के सामने अनुशासन, सुशासन व विकास की बातें करने वाली भाजपा के मंत्रियों के दामन पर गंभीर आरोप लगे हैं। सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, ऐसे में नैतिकता के आधार पर आरोपी मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ही नहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के दामन पर भी आरोप के दाग हैं। जिला संयोजक ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े पैमाने पर हुए इस भ्रष्टाचार का आप विरोध करती है। पुतला जलाने वालों में दीपक श्रीवास्तव, मुहम्मद सईद खां, मुहम्मद आजाद खां, जकी उल्ला हासमी, सज्जन अहमद, सतीश वर्मा, सरोज खां, डॉ.तनवीर सिद्दीकी आदि शामिल रहे।