श्मशान पर लगे पेड़ चोरों ने काटे
बहराइच : श्मशान भूमि पर लगे बेशकीमती पेड़ों को चोरों ने काट लिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चो
बहराइच : श्मशान भूमि पर लगे बेशकीमती पेड़ों को चोरों ने काट लिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चोरी से काटी गई लकड़ी व ट्रैक्टर-ट्राली बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम रेवढ़ा नौसहरा में श्मशान की भूमि पर शीशम, गूलर व अन्य बेशकीमती पेड़ लगे हुए थे। जिसे चोरी से काटकर मौके से गायब कर दिया गया। सूचना गांव के अर्जीश कुमार राव ने थानाध्यक्ष रामप्रसिद्ध पांडेय को दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर एक ट्राली व 12 बोटे शीशम के दो आरोपियों समेत बरामद कर थाने ले आए। मौके से गायब की गई अन्य चार ट्राली लकड़ी तथा मुख्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने चार लोगों के विरुद्ध ग्रामीण वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त रफीक निवासी अलीनगर व जवाहिर यादव निवासी बरुहा शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। काटकर गायब किए गए पेड़ की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है।