मिनटों का सफर तय हो रहा घंटो में
बहराइच : जरवल-गोंदौरा होते हुए खनेहटा जाने वाला मार्ग की दशा ठीक नहीं है। गोंडा जनपद को जोड़ने वाले इ
बहराइच : जरवल-गोंदौरा होते हुए खनेहटा जाने वाला मार्ग की दशा ठीक नहीं है। गोंडा जनपद को जोड़ने वाले इस मार्ग से सैकड़ों लोग कर्नलगंज व जरवल आते जाते हैं। लेकिन लोगों की राह इतनी कठिन है कि दोनों स्थानों पर पहुंचने के लिए घंटों लग जाते हैं जबकि जरवल से कर्नलगंज की दूरी मात्र 18 किलोमीटर है। सड़कों पर छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं। रोड़े सड़कों पर पड़े हैं। उसी में गिरकर साइकिल एवं मोटरसाइकिल सवार घायल होते रहते हैं।
वर्ष 2003 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत सड़कों का विस्तार कराया गया था। वर्षों पहले विभाग ने मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई थी। आज सड़कें अपने हाल पर आंसू बहा रही हैं। इसी मार्ग से मनेहरा, धनसरी, करनई, खनेहरा, रसूलाबाद, चहलार, अल्लीपुर, भरथा आदि ग्रामों के लोग उसराघाट से कर्नलगंज गोंडा को प्रतिदिन आते जाते हैं। सड़क की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान राम सेवक यादव, कमलाकांत ¨सह, गोमती प्रसाद, हस्सान अहमद, अमरजीत ¨सह आदि लोगों ने भी शासन को पत्र भेजा है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मिश्र ने भी डीएम से वार्ता कर बदहाल सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
क्या कहते हैं विधायक
क्षेत्रीय विधायक कैसरगंज मुकुट बिहारी वर्मा ने जागरण को बताया कि सड़क की बदहाली की जानकारी है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत मरम्मतीकरण शीघ्र कराया जाएगा। इसके लिए शासन से पत्राचार किया गया है। शीघ्र ही सड़कों को अमली जामा पहनाया जाएगा।