अपराध व अपराधियों पर कसेगा शिकंजा : नेहा
बहराइच : शुक्रवार को नवागांतुक पुलिस अधीक्षक नेहा पाडेंय ने कार्य भार ग्रहण किया। जवाहरलाल नेहरू विश
बहराइच : शुक्रवार को नवागांतुक पुलिस अधीक्षक नेहा पाडेंय ने कार्य भार ग्रहण किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाली पांडेय लखनऊ की रहने वाली है। 2009 बैच की आइपीएस पांडेय ने छह माह तक बनारस में बतौर प्रशिक्षु के रूप में कार्य किया। अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में उन्होंने उन्नाव की बागडोर पहली बार संभाली। बहराइच जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक उनकी पहली नियुक्ति है।
कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब एसपी महिला अपराधों पर गंभीर दिखीं। उन्होंने अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसम्भव प्रयास किया। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को आगाह किया। एसपी ने 1090 का व्यापक प्रचार प्रसार कराने की बात कही। अपराध व अपराधियों की जानकारी एसपी को दें। सूचना देने वालों का नाम व पता उन्होंने गुप्त रखे जाने की बात कही। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रिसिया मुहम्मद अकमल मौजूद रहे।