साइकिल यात्रा निकाल बताईं उपलब्धियां
बहराइच : समाजवादी लोहिया वाहिनी ने सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को साइ
बहराइच : समाजवादी लोहिया वाहिनी ने सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को साइकिल यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी रणधीर यादव उर्फ निखलेश यादव थे।
सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव ने समाजवादी लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं की साइकिल यात्रा को पार्टी कार्यालय के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के पीपल तिराहा, घंटाघर, छावनी, डिगिहा, अस्पताल चौराहा आदि मार्गों से होते हुए साइकिल यात्रा पानी टंकी चौराहा पहुंची। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ खड़े हैं और 2017 में दोबारा सपा सरकार बनेगी। इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव, विपिन यादव, राम नरेश यादव, पंकज वर्मा, जैनुद्दीन, दिलीप शुक्ल, मुहम्मद आरिफ मौजूद रहे।