शनि की पूजा करने से कष्टों से मिलती है मुक्ति
बहराइच : भगवान शनिदेव जयंती पर शहर के प्राचीन श्रीदेवी गुल्लावीर मंदिर परिसर में स्थित श्रीशनिदेव मं
बहराइच : भगवान शनिदेव जयंती पर शहर के प्राचीन श्रीदेवी गुल्लावीर मंदिर परिसर में स्थित श्रीशनिदेव मंदिर को फूलों व विद्युत झालरों से सजाया गया। महामंडलेश्वर रविगिरजी महाराज ने शनि भक्तों को आशर्वचन दिया। इस मौके पर भगवान शनि का सरसों के तेल से अभिषेक किया गया एवं खिचड़ी का भोग लगाया गया। प्रसाद लोगों में वितरित किया गया।
श्रीशनिदेव जयंती पर नगर के प्रसिद्ध श्रीगुल्लावीर देवी मंदिर में सोमवार भोर से भक्तों ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। दोपहर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शनि का अभिषेक किया गया। खिचड़ी, दही व पापड़ का भोग लगाया गया। महामंडलेश्वर रविगिरिजी ने कहा कि शनिदेव की आराधना व पूजन करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर श्यामकरन टेकड़ीवाल, आंनद अग्रवाल, बजरंगलाल ड्रोलिया, सभासद सुरेश गुप्त, मनीष मित्तल, राधेश्याम त्रिपाठी, सोनू अंसल, हरदेव अग्रवाल, मनोज गुप्त एवं बड़ी तादाद में शनि भक्त मौजूद थे।